जज की परीक्षा पास की, लेकिन चुन लिया संन्यास…

लीगल अपडेट्स,,✍️
सुनील लालवानी अधिवक्ता छिंदवाड़ा
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

आज की ही एक अनोखी खबर👉

जज की परीक्षा पास की, लेकिन चुन लिया संन्यास… विंटेज कारों और शाही बग्गी के साथ प्रखर दीदी को दी गई अनोखी विदाई
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक अनोखा धार्मिक आयोजन देखने को मिला. जज की परीक्षा पास करने के बाद जॉइनिंग से पहले ही प्रखरश्री दीदी ने सांसारिक जीवन छोड़कर संन्यास जीवन यापन करना चुन लिया।
प्रखरश्री दीदी ने बताया कि उनके माता-पिता का सपना था कि वह जज की परीक्षा पास करें. उन्होंने यह सपना पूरा किया, लेकिन बचपन से ही उनके मन में वैराग्य का भाव था।
उनका कहना है कि जज या वकील बनकर वह समाज की उतनी सेवा नहीं कर पातीं, जितनी महावीर के मार्ग पर चलकर कर सकती हैं. इसी विचार के साथ उन्होंने जैन दीक्षा ले ली।
बैतूल सकल जैन समाज के सहयोग से आयोजित बिनौली में विंटेज कारों का काफिला, आकर्षक शाही बग्घियां और राजस्थान के उदयपुर से आया बैंड शामिल हुआ. भक्ति और उत्साह के माहौल में पांचों दीक्षार्थी बहनों का अभिनंदन किया गया. .

प्राप्त अपडेट
दिनांक *03/11/2026
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *